🔥 अपडेट
💰 SaveKaro.in | 📁 सरकारी योजनाएं | 🧾 डेली अपडेट | 💡 फ्री स्कीम | 🏦 फाइनेंस टिप्स

🏛️PM Viksit Bharat Rozgar Yojana जानिए इस योजना की संपूर्ण जानकारी।

भारत के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि हम दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक हैं। हमारी लगभग 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन सच तो ये है कि इतनी बड़ी आबादी के लिए काम का इंतजाम करना सरकार के लिए एक बड़ा टास्क भी है।

​इसी चुनौती से निपटने के लिए भारत सरकार ने ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ शुरू की है। 2025-26 के लिए इसे सरकार की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक माना जा रहा है। इसका असली मकसद सिर्फ काम देना नहीं, बल्कि युवाओं को ‘फॉर्मल सेक्टर’ से जोड़ना और उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलाना है। चलिए, थोड़ा गहराई से समझते हैं कि यह योजना असल में काम कैसे करेगी।

मुख्य बिंदुविवरण
योजना का नामप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY)
लक्ष्य वर्ष2025 – 2026 और विकसित भारत @2047
लक्ष्य (Target)3 से 4 करोड़ नए रोजगार का सृजन करना
मुख्य लाभार्थी18 से 35 वर्ष के भारतीय युवा
मुख्य सुविधाPF और ESI योगदान में सरकार द्वारा वित्तीय सहायता
पात्र क्षेत्रमैन्युफैक्चरिंग, IT, MSME, स्टार्टअप और सर्विस सेक्टर
आवेदन का तरीकाEPFO/ESIC पोर्टल के माध्यम से (कंपनी द्वारा)
प्रमुख लाभस्थायी नौकरी, सामाजिक सुरक्षा और करियर ग्रोथ

Table of Contents

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana क्या है?

दोस्तों, PM Viksit Bharat Rozgar Yojana हमारे प्रधानमंत्री जी की तरफ से एक बड़ी पहल है। असल में ये एक प्रोत्साहन देने वाली स्कीम है, जिसे प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के तहत लॉन्च किया गया है। इसमें प्राइवेट कंपनियों को

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

नए हायरिंग करने के लिए फाइनेंशियल प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि युवाओं को फॉर्मल सेक्टर में वो नौकरियाँ मिल सकें जहाँ PF और ESI जैसी सुरक्षा मिले। सबसे बढ़िया बात ये है कि सरकार कुछ समय तक कर्मचारी और कंपनी दोनों के PF/ESI जैसे सोशल सिक्योरिटी कॉन्ट्रिब्यूशन में मदद करेगी।

सीधे शब्दों में कहूँ तो, ये स्कीम कंपनियों के लिए भी फायदे की है और हम युवाओं के लिए भी। नौकरी देने वालों को सरकार सपोर्ट कर रही है, और नौकरी पाने वालों को सेफ्टी मिल रही है।

🤔इस योजना को शुरू करने की जरूरत क्यों पड़ी देखें?

दोस्तों, भारत में पिछले कुछ सालों में जॉब्स का पूरा सीन बदल गया है। डिजिटलाइजेशन, ऑटोमेशन और ग्लोबल इकॉनमी ने पुराने तरह की नौकरियाँ कम कर दी हैं, लेकिन नई स्किल वाली जॉब्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। हर साल हमारे देश में करोड़ों युवा जॉब मार्केट में एंट्री लेते हैं। लेकिन ज़्यादातर रोज़गार असंगठित सेक्टर में बढ़ रहे हैं यानी न कोई PF, न कोई सिक्योरिटी, न कोई स्थायित्व।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

कोविड के बाद तो हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए। साफ़ है कि युवाओं को ऐसी नौकरियाँ चाहिए जो सुरक्षित हों, और उन्हें इंडस्ट्री के साथ जोड़ सकें। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर PM विकसित भारत रोज़गार योजना लाई गई है, ताकि युवाओं को असली, सुरक्षित और फ़ायदे वाली नौकरियाँ मिल सकें, और देश आगे बढ़े।

🎯PM Viksit Bharat Rozgar Yojana कौन-कौन से मुख्य उद्देश्य

इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार से दिए गए

1️⃣ नए रोजगार का सृजन – सरकार का लक्ष्य है कि अगले कुछ वर्षों में 3 से 4 करोड़ नए रोजगार पैदा किए जाएं।

2️⃣ Formal Employment को बढ़ावा – योजना का फोकस संगठित की ओर से संगठित सेक्टर की ओर ले जाकर रोजगार देना है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

3️⃣ युवाओं को सामाजिक सुरक्षाये – PF, ESI, पेंशन जैसी सुविधाओं से युवाओं को जोड़ा जाएगा।

4️⃣ कंपनियों को भर्ती के लिए प्रोत्साहन – निजी कंपनियों को इंसेंटिव देकर ज्यादा लोगों को नौकरी देने के लिए प्रेरित करना।

5️⃣ विकसित भारत का निर्माण – 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में रोजगार सबसे बड़ा आधार है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

⭐PM Viksit Bharat Rozgar Yojana क्या विशेषताएं है, और कौन-कौन सी सहायता दी गई है।

दोस्तों, PM विकसित भारत रोज़गार योजना की खास बात ये है कि ये नौकरी देने वाली कंपनियों और नौकरी पाने वाले युवाओं दोनों के लिए फ़ायदे वाली है। अगर कोई प्राइवेट कंपनी या MSME/स्टार्टअप नया कर्मचारी रखती है, तो सरकार उसकी मदद करेगी PF और ESI का कुछ हिस्सा सरकार देगी,

जिससे कंपनी का खर्च कम हो और युवा को PF/ESI जैसी सुरक्षा वाली स्थायी नौकरी मिल सके। इससे स्किल बेस्ड जॉब भी बढ़ेंगी, EPFO-ESIC से जुड़े रोज़गार बढ़ेंगे और उद्योग को मिलने वाला ये प्रोत्साहन आगे और ज़्यादा युवाओं को रोज़गार देने में मदद करेगा।

🧾PM Viksit Bharat Rozgar Yojana से युवाओं को क्या लाभ होगा?

✔️ स्थायी नौकरी: भविष्य की चिंता से मुक्ति।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ सामाजिक सुरक्षा: PF, पेंशन और ESI (मुफ्त इलाज) की सुविधा।

✔️ करियर ग्रोथ: बड़ी और रजिस्टर्ड कंपनियों में काम करने का अनुभव।

✔️ आत्मनिर्भरता: समय पर वेतन और सरकारी लाभों से आर्थिक मजबूती।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

👨‍🎓PM Viksit Bharat Rozgar Yojana के लिए पात्रता (Eligibility)

मेरे मित्रों PM विकसित भारत रोज़गार योजना में भाग लेने के लिए कुछ आसान पात्रता शर्तें हैं, युवाओं के लिए ज़रूरी है कि वे भारत के नागरिक हों, उनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच हो, और वे पहली बार फॉर्मल सेक्टर यानी EPFO/ESIC से जुड़ने वाली सुरक्षित नौकरी शुरू कर रहे हों।

वहीं कंपनियों के लिए शर्त यह है कि वे भारत में रजिस्टर्ड हों, EPFO/ESIC में पंजीकृत हों, और नए कर्मचारियों को नियुक्त कर रही हों। यह योजना कुछ चुनिंदा सेक्टर्स पर फोकस करती है, जिनके बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे।

प्रमुख क्षेत्र: मैन्युफैक्चरिंग, IT, स्टार्टअप, लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स और सर्विस सेक्टर।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

📝PM Viksit Bharat Rozgar Yojana में आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को अलग से किसी जटिल पोर्टल पर फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है:

  • युवाओं के लिए: जैसे ही आप किसी पंजीकृत कंपनी में नियुक्त होते हैं और आपका PF खाता खुलता है, आप स्वतः ही इस योजना के दायरे में आ जाते हैं।
  • कंपनियों के लिए: नियोक्ताओं को EPFO/ESIC पोर्टल के माध्यम से अपनी नई भर्तियों की जानकारी साझा करनी होगी।

⚠️PM Viksit Bharat Rozgar Yojana में कौन-कौन सी चुनौतियां तथा इसका भविष्य क्या होगा

योजना तो एकदम बढ़िया है, लेकिन इसमें कुछ चुनौतियाँ भी सामने आती हैं, जैसे कंपनियों को इसकी पूरी जानकारी होना, युवाओं की स्किल और नौकरियों का सही मेल बैठाना, छोटे उद्योगों की क्षमता बढ़ाना और सही मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना। अच्छी बात यह है कि सरकार इन सब मुद्दों पर लगातार काम कर रही है।

आने वाले सालों में इस योजना का भविष्य और भी उज्ज्वल दिख रहा है, युवाओं को नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, कंपनियों को बेहतर कर्मचारी मिलेंगे, और भारत का रोज़गार मॉडल पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत होगा।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

FAQs

1 इस योजना की मुख्य अवधि कब तक है?

उत्तर :- यह योजना 31 जुलाई 2027 तक वैध है।

2 काम करने के दौरान आपको पहले किस्त कब मिलेगी?

उत्तर: – कंपनी में आपको 6 महीने कार्य पूर्ण होने पर पहली किस्त मिलेगी।

3 अगर मैं बीच में नौकरी छोड़ दूँ तो क्या होगा?

उत्तर:-लाभ केवल तभी तक मिलता है, जब तक आप किसी रजिस्टर्ड संस्थान में कार्यरत रहते हैं। नई कंपनी में जाने पर पात्रता नियमों के आधार पर इसे फिर से चेक किया जाता है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

4 इसकी कोई आधिकारिक साइट है?

उत्तर:- इसकी इस आधिकारिक मुख्य पोर्टल: pmvbry.epfindia.gov.in है।

निष्कर्ष PM Viksit Bharat Rozgar Yojana

दोस्तों, यह योजना भारत के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण है। इसमें सिर्फ रोज़गार देने की बात नहीं है, बल्कि एक सम्मानजनक, सुरक्षित और स्थायी नौकरी का रास्ता भी खोला गया है। यह पूरी योजना सरकार, कंपनियों और हम युवाओं तीनों के सहयोग से ही सफल होगी।

अगर इसे सही तरीके से लागू किया गया, तो यह भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर तेज़ी से आगे ले जाएगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा बेरोजगारी कम होगी, टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा, घरेलू मांग बढ़ेगी और एक सामाजिक रूप से मजबूत, विकसित भारत की ओर यह एक ठोस कदम साबित होगा।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

हमने यहाँ सरकार की इस योजना को जितना हो सके, सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है, आपको इस आर्टिकल से सारी ज़रूरी जानकारी मिल गई होगी। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना से जुड़ी अंतिम जानकारी और नियमों के लिए संबंधित सरकारी वेबसाइट या अधिसूचना अवश्य देखें।

लेखक के बारे में

   

Disclaimer – savekaro.in

savekaro.in एक प्राइवेट वेबसाइट है। हम सरकारी नौकरियों की जानकारी अलग-अलग जगहों से इकट्ठा करके आप तक पहुँचाते हैं।

  • यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।
  • आवेदन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें।
  • किसी भी गलती की जिम्मेदारी savekaro.in की नहीं होगी।
  • बाहरी लिंक पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है।
  • साइट इस्तेमाल करने का मतलब है शर्तों से सहमति।