🔥 अपडेट
💰 SaveKaro.in | 📁 सरकारी योजनाएं | 🧾 डेली अपडेट | 💡 फ्री स्कीम | 🏦 फाइनेंस टिप्स

🏦प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) लोन, पात्रता, लाभ और आवेदन करने की पूरी जानकारी जाने

Table of Contents

📌Pradhan Mantri Mudra Yojana परिचय (Introduction)

यह बात बिल्कुल सच है, कि हमारे देश में मिडिल क्लास परिवारों के पास हुनर और आइडियाज की कमी नहीं है, बस कमी खलती है तो ‘पूंजी’ की। अक्सर लोग अपना छोटा-मोटा काम शुरू करने का सपना तो देखते हैं, लेकिन बैंक के चक्कर काटने और सिक्योरिटी (गारंटी) के नाम पर जमीन या गहने गिरवी रखने की बात सुनकर पीछे हट जाते हैं।इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए भारत सरकार ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ शुरू की है।

यह योजना उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जो बिना किसी झंझट और बिना किसी गारंटी के अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। चाहे आपको नया छोटा बिजनेस शुरू करना हो या पुराने काम को आगे बढ़ाना हो, मुद्रा योजना आपको वह आर्थिक मजबूती देती है, जिसकी तलाश हर उभरते व्यापारी को होती है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में क्या- क्या है?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसकी शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी। इस योजना के तहत सबसे छोटे स्तर के व्यापारियों, कारीगरों, दुकानदारों और सूक्ष्म उद्यमियों को बिना किसी गारंटी या बड़ी जमानत के, आसान शर्तों पर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

MUDRA का पूरा नाम Micro Units Development and Refinance Agency है, और इसका मुख्य उद्देश्य बैंकों को वित्तीय सहायता देकर माइक्रो इंटरप्राइजेज को सशक्त बनाना और देश में स्वरोजगार व उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।

🏭प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंदर कौन-कौन से व्यवसाय आते हैं?

इस मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों को किया जाता है। जैसे की मैन्युफैक्चरिंग आ गया सिलाई कढ़ाई, अगरबत्ती निर्माण ,फर्नीचर, खाद्य प्रसंस्करण ट्रेनिंग, किराना दुकान, कपड़े की दुकान ,मोबाइल शॉप, फल सब्जी व्यापार, सर्विस सेंटर ,ब्यूटी पार्लर ,मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन ,प्लंबर ,ऑटो ई, रिक्शा और बाकी तमाम तरह के उद्योग ,जो छोटे तथा निम्न हो इस योजना के अंतर्गत आते हैं।

मेरे पास अक्सर लोग यही पूछते हैं कि क्या मौजूदा व्यवसाय के लिए भी लोन मिल सकता है? तो जवाब है हाँ, बिल्कुल मिल सकता है चाहे आप अपनी पुरानी दुकान में नया सामान लाना चाहते हों, स्टॉक बढ़ाना चाहते हों, या कोई नई मशीन खरीदना चाहते हों आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ‘किशोर’ या ‘तरुण’ श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। यह योजना नए और मौजूदा दोनों तरह के छोटे व्यवसायों का समर्थन करती है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

💰मुद्रा लोन के प्रकार कौन-कौन से हैं। (Types of Mudra Loan)https://www.mudra.org.in/

लोन का प्रकारलोन राशिकिसके लिए उपयुक्त है?
1. शिशु (Shishu)₹50,000 तकनया बिजनेस शुरू करने वालों के लिए।
2. किशोर (Kishor)₹50,001 से ₹5 लाख तकजो बिजनेस पहले से चल रहा है, उसे बढ़ाने के लिए।
3. तरुण (Tarun)₹5 लाख से ₹10 लाख तकस्थापित बिजनेस के बड़े विस्तार के लिए।

✅प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभ ,पात्रता और आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है आओ पता करे।

🎁1:- लाभ

इस योजना के अंतर्गत यदि बात किया जाए तो निम्न प्रकार के लाभ दिए जाते हैं , जैसे कि बिना गारंटी के लोन दिया जा सकता है, कम ब्याज दर बैंक पर निर्भर करता है, आसान आवेदन प्रक्रिया होती है। महिला उद्यमियों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं रह जाता अधिकतर मामलों में तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जाता है।

👤2:- पात्रता

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए मुख्य पात्रता मानदंड दिए गए हैं। जैसे – की आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए, जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए ,गैर कृषि व्यवसाय बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए, तथा आवेदक के पास एक ठोस बिजनेस प्लान होना चाहिए।

📄3:- आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, पैन कार्ड ,पहचान पत्र ,पासपोर्ट साइज फोटो ,बैंक खाता विवरण ,व्यवसाय से संबंधित जानकारी

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

📉मुद्रा लोन की ब्याज दर तथा लोन चुकाने की समय सीमा कितनी दी गई है।

मुद्रा लोन का ब्याज दर सरकार के अधीन नहीं आता अलग-अलग बैंक / NBFC तय करते हैं, आमतौर पर 8% से 12% के बीच रखी गई है। तथा मुद्रा योजना में लोन चुकाने की अवधि: 3 से 5 वर्ष कुछ मामलों में मोराटोरियम पीरियड भी मिलता है।

📝मुद्रा योजना में आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार कर सकते हैं।

1. ऑनलाइन तरीका:

आधिकारिक मुद्रा पोर्टल www.mudra.org.in पर जाएं।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

“Apply for Mudra Loan” के विकल्प पर क्लिक करें।

फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

इसके बाद संबंधित बैंक आपसे संपर्क करेगा।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

2. ऑफलाइन तरीका:

आप अपने नजदीकी सरकारी या निजी बैंक, ग्रामीण बैंक या माइक्रोफाइनेंस संस्था में जाकर मुद्रा लोन का फॉर्म मांग सकते हैं और वहां से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

💳Mudra Card क्या है? मुद्रा योजना और महिला सशक्तिकरण पर कैसे ध्यान दिया गया है।

मुद्रा कार्ड RuPay डेबिट कार्ड होता है, जो आपके लोन की कार्यशील पूंजी के लिए बनाया जाता है। इसे आप एटीएम से पैसे निकालने, पीओएस मशीन पर भुगतान करने, या किसी भी तरह के डिजिटल लेन-देन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय को लगातार तरलता मिलती रहे। यह आपको बार-बार बैंक की औपचारिकताओं से आज़ाद रखता है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

मुद्रा योजना में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है जिसके तहत महिला उद्यमियों को प्राथमिकता मिलती है, और उन्हें लोन की स्वीकृति व ब्याज दरों में रियायतें भी मिल सकती हैं। इस तरह यह योजना न केवल व्यवसाय को सुचारू संचालन का अवसर देती है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर भी आगे बढ़ाती है।

📊प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की उपलब्धि, सीमाएं तथा भविष्य क्या है ।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना करोड़ों लोगों के बैंक खातों के जरिए नए रोजगार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आत्मनिर्भर भारत की दिशा की ओर ले जाने की मुख्य उपलब्धियां रही है। अक्सर बैंक अधिकारी लोन देने में हिचकिचाते हैं, और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह एक अधूरा या कमज़ोर बिज़नेस प्लान होता है। मेरी सलाह है बैंक जाने से पहले एक साफ कागज़ पर अपना पूरा हिसाब-किताब तैयार कर लें।

इसमें लिखें कि आपको कितने पैसे की ज़रूरत है, उसका इस्तेमाल कहाँ करेंगे, और आगे चलकर कमाई का अनुमान क्या है। इससे आपका विश्वास बैंक के सामने मज़बूत होगा और लोन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। तथा मुद्रा योजना का भविष्य डिजिटल लोन प्रक्रिया MSME के साथ मजबूत जुड़ाव स्टार्टअप और माइक्रो बिजनेस पर फोकस करना इत्यादि इसका भविष्य है ।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

FAQs

Q1. क्या मुद्रा लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत होती है?

मुद्रा लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती। यानी आपको लोन लेने के लिए न तो जमीन गिरवी रखनी है, न सोना देना है, और न ही कोई और संपत्ति।

Q2. मुद्रा लोन पर ब्याज दर कितनी होती है?

मुद्रा लोन की कोई एक फिक्स ब्याज दर नहीं होती। हर बैंक और फाइनेंस कंपनी अपनी-अपनी दर तय करती है।आसान शब्दों में समझें तो कहीं ब्याज थोड़ा कम होगा, कहीं थोड़ा ज़्यादा। आमतौर पर यह 8% से 12% के बीच रहता है।

🏁निष्कर्ष मुद्रा योजना देखें(Conclusion)

सच कहूं तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सिर्फ एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण है, जो खुद के दम पर कुछ करना चाहते हैं। अक्सर छोटे व्यापारियों के पास बड़े सपने तो होते हैं, लेकिन उन्हें सच करने के लिए जेब में पैसा नहीं होता। यह योजना उन्हीं के लिए एक ‘वरदान’ बनकर आई है, ताकि उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े और न ही गारंटी के डर से कदम पीछे खींचने पड़ें।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

​इस योजना की सबसे अच्छी बात इसकी तीन कैटेगरी (शिशु, किशोर और तरुण) हैं, जो छोटे से लेकर मध्यम स्तर तक के हर बिजनेस की जरूरत को बखूबी समझती हैं। सरकार का मकसद साफ है। हर भारतीय अपने पैरों पर खड़ा हो और ‘नौकरी मांगने वाला’ नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाला’ बने।

चाहे शहर हो या गांव, आज इस आसान लोन प्रक्रिया की वजह से लाखों लोग आत्मनिर्भर होकर सम्मान के साथ अपना काम कर रहे हैं। कम ब्याज दर और बिना किसी सिक्योरिटी के मिलने वाला यह लोन सही मायने में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव को मजबूत कर रहा है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

लेखक के बारे में

   

Disclaimer – savekaro.in

savekaro.in एक प्राइवेट वेबसाइट है। हम सरकारी नौकरियों की जानकारी अलग-अलग जगहों से इकट्ठा करके आप तक पहुँचाते हैं।

  • यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।
  • आवेदन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें।
  • किसी भी गलती की जिम्मेदारी savekaro.in की नहीं होगी।
  • बाहरी लिंक पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है।
  • साइट इस्तेमाल करने का मतलब है शर्तों से सहमति।