🔥 अपडेट
💰 SaveKaro.in | 📁 सरकारी योजनाएं | 🧾 डेली अपडेट | 💡 फ्री स्कीम | 🏦 फाइनेंस टिप्स

PM विश्वकर्मा योजना 2026 ₹15,000 टूलकिट वाउचर कैसे मिलेगा? पात्रता, आवेदन और डाउनलोड का पूरा तरीका।

मैंने अपने आस-पास कई बढ़ई, लोहार, दर्जी और नाई भाइयों को देखा है, सुबह से शाम तक मेहनत करते हैं, पर फिर भी उनके पास आधुनिक औज़ार नहीं होते। पुरानी मशीनों से काम चलाना पड़ता है, जिससे न तो अच्छा उत्पाद बन पाता है, न ही अच्छी कमाई। मेरे हिसाब से इन लोगों के साथ सबसे बड़ा अन्याय यही है कि इनके पास न तो लोन के लिए कोई गारंटी होती है, न ही बैंक वाले इनकी बात सुनते हैं।

ठीक इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने PM विश्वकर्मा योजना शुरू की। मुझे याद है जब 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी, तो मैंने सोचा था। अब असली मदद उन तक पहुँचेगी जिन्हें सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। अब इस योजना को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय चला रहा है, और मेरा मानना है कि इसके तहत मिलने वाले लाभ किसी वरदान से कम नहीं हैं।

इस योजना में सबसे अहम बात ये है कि कारीगरों को ₹15,000 का टूलकिट वाउचर मिलता है, यानी नए औज़ार खरीदने के लिए सीधा पैसा। इसके अलावा ₹3 लाख तक का बिना गारंटी लोन, मुफ्त प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र और ID कार्ड भी दिया जाता है। मैंने देखा है कि एक छोटा सा ID कार्ड भी कितना भरोसा देता है, बैंक में, सरकारी दफ्तर में, यहाँ तक कि ग्राहकों के बीच भी।

Table of Contents

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

PM विश्वकर्मा योजना के मुख्य उद्देश्य

इस योजना को बनाते वक्त सरकार की सोच साफ थी। बस कारीगरों को हर तरह से मजबूत बनाना है। मैं समझता हूँ कि इसके पीछे छह बड़े मकसद हैं

✔️ पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक औज़ार देना

✔️ उनकी आय बढ़ाना

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ स्वरोजगार को बढ़ावा देना

✔️ मुफ्त प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र देना

✔️ डिजिटल पेमेंट और नई तकनीक से जोड़ना

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ भारत की पारंपरिक कला और कौशल को बचाना

मेरे हिसाब से ये छहों उद्देश्य मिलकर एक ऐसा सपोर्ट सिस्टम बनाते हैं, जो किसी भी कारीगर को आत्मनिर्भर बना सकता है।

15,000 टूलकिट वाउचर क्या है?

ये सवाल मैंने भी कई कारीगरों से सुना है, “भाई, ₹15,000 सीधे खाते में आएंगे कि नहीं?” तो मैं साफ कर दूं, पैसे नकद या बैंक खाते में नहीं आते। मुझे लगता है कि बहुत लोग इसी उलझन में रह जाते हैं। असल में ये पैसे नहीं, बल्कि ई-वाउचर के रूप में मिलते हैं।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

मतलब आपके मोबाइल पर एक QR कोड या SMS आएगा, और उसे लेकर आप सरकार द्वारा अधिकृत दुकान पर जाओगे और अपने काम के औजार खरीद लोगे। मेरे हिसाब से ये तरीका इसलिए अच्छा है कि पैसे कहीं और खर्च नहीं होंगे और सही जगह निवेश होगा। मेरे हिसाब से ये सही भी है, ताकि कोई भरोसेमंद जगह से अच्छी क्वालिटी का सामान मिले और पैसा सही जगह खर्च हो।

टूलकिट प्रोत्साहन ₹15,000 वाउचर कोड कैसे प्राप्त करें। पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)

मैंने इस योजना के बारे में पढ़ा और समझा, तो पाया कि ये एकदम स्टेप बाय स्टेप चलने वाली प्रक्रिया है। जैसे सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ना होता है, वैसे ही यहाँ भी हर चरण पूरा करना होता है। मैं तुम्हें पूरा प्रोसेस आसान भाषा में समझाता हूँ।

1: योजना में पंजीकरण (Registration)

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

सबसे पहले तो तुम्हें इस योजना में आवेदन करना होगा। मैंने देखा है कि ज्यादातर लोग CSC सेंटर जाकर फॉर्म भरवा लेते हैं। तुम चाहो तो आधिकारिक पोर्टल से भी कर सकते हो। आवेदन के वक्त आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होता है, और बायोमेट्रिक सत्यापन भी होता है। मेरे हिसाब से ये इसलिए जरूरी है ताकि कोई फर्जी आवेदन न कर सके।

2: आवेदन का सत्यापन (Verification)

फॉर्म भरने के बाद तुम्हारे आवेदन की जांच होती है। ये जांच तीन स्तरों पर होती है। पहले ग्राम पंचायत या नगर निकाय वाले देखते हैं, फिर जिला स्तर पर, और अंत में राज्य स्तर पर। थोड़ा समय लग सकता है, पर मेरा मानना है कि ये जांच इसलिए जरूरी है ताकि असली कारीगरों तक ही फायदा पहुँचे।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

3: कौशल परीक्षण (Skill Assessment)

अब ये सबसे अहम चरण है। इसमें देखा जाता है कि तुम सच में कारीगर हो या नहीं और तुम्हारे काम का स्तर क्या है। मुझे लगता है कि ये सही भी है, क्योंकि योजना असली हुनरमंदों के लिए है। ये टेस्ट पास करने के बाद ही तुम आगे बढ़ पाओगे।

4: बेसिक ट्रेनिंग (Basic Training)

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

टेस्ट पास करने के बाद 5 से 7 दिन की मुफ्त ट्रेनिंग होती है। यहाँ सबसे अच्छी बात ये है कि ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड मिलता है, जो सीधे तुम्हारे बैंक खाते में आता है। मेरे हिसाब से ट्रेनिंग के पैसे भी मिल जाएं ये बहुत बड़ी राहत की बात है।

5: टूलकिट वाउचर जारी होना

ट्रेनिंट पूरी होने के बाद अब तुम असली इनाम के हकदार हो जाते हो। ₹15,000 का टूलकिट वाउचर। ये तुम्हें SMS या QR कोड के रूप में मिलता है, और तुम इसे सरकार द्वारा अधिकृत दुकान पर जाकर इस्तेमाल कर सकते हो।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

6: प्रमाणपत्र और ID कार्ड

आखिर में ट्रेनिंट पूरी होने के बाद तुम्हें विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और ID कार्ड मिलता है। मैंने देखा है कि ये छोटा सा कार्ड भी बहुत काम आता है, बैंक में, सरकारी कामों में, और ग्राहकों के बीच भी तुम्हारी पहचान बन जाती है।

PM विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

अब सबसे जरूरी सवाल आखिर ये लाभ ले सकते कौन लोग हैं? मैंने इसकी पात्रता को गौर से देखा, तो पाया कि सरकार ने इसे बहुत सोच-समझकर बनाया है, ताकि असली जरूरतमंद कारीगरों तक ही फायदा पहुंचे।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

जरूरी पात्रता

सबसे पहली बात तो ये कि आप भारत के नागरिक होने चाहिए। इसके बाद जरूरी है कि आप असल में कारीगर या शिल्पकार होउम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। और हां, एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है। मैंने देखा है कि कई बार एक ही घर के दो-तीन लोग आवेदन कर देते हैं, पर यहाँ ऐसा नहीं चलेगा।

कौन पात्र नहीं है?

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

अब ये भी जान लेना जरूरी है कि किन लोगों के लिए ये योजना बंद है। अगर आप या आपके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है, तो आप पात्र नहीं हो। साथ ही अगर किसी का पहले से बड़ा व्यापार या दुकान है, तो वो भी इसके दायरे में नहीं आता।

एक खास बात जो अक्सर लोग भूल जाते हैं। मैंने देखा है कि कई लोग बिना जानकारी के आवेदन कर देते हैं और बाद में रिजेक्ट हो जाते हैं। तो ये बात ध्यान में रखो। अगर आपने पिछले 5 सालों में PMEGP या PM SVANidhi जैसी किसी दूसरी सरकारी लोन योजना का लाभ लिया है, तो आप इस योजना में अपात्र हो सकते हो।

मेरा मानना है कि ये सही भी है, ये योजना उन छोटे कारीगरों के लिए है जो अपनी मेहनत से गुजर-बसर करते हैं, न कि उनके लिए जिनके पास पहले से सब कुछ है।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

योजना में शामिल 18 ट्रेड

मैंने जब इस योजना के तहत आने वाले ट्रेडों की लिस्ट देखी, तो मुझे अच्छा लगा कि सरकार ने हर उस पारंपरिक काम को शामिल किया है जो सदियों से हमारे गाँव-कस्बों में होता आ रहा है। बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी बनाने वाला, मूर्तिकार, धोबी, मछली जाल निर्माता, मालाकार, हथौड़ा और औजार निर्माता, नाव निर्माता, खिलौना निर्माता, पत्थर तराशने वाला, अन्य पारंपरिक कारीगर।

PM विश्वकर्मा योजना में जरूरी दस्तावेज ।

इस योजना में आवेदन के लिए ये दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड – पहचान के लिए सबसे जरूरी
  • मोबाइल नंबर – जो आपके आधार से लिंक हो
  • बैंक पासबुक – खाता विवरण और IFSC कोड के लिए
  • फोटो – पासपोर्ट साइज
  • निवास प्रमाण पत्र – राशन कार्ड या दूसरा एड्रेस प्रूफ
  • काम का प्रमाण – जैसे टूलकिट, पुराने औज़ार, या कोई ID जिससे पता चले कि आप ये काम करते हैं

मेरे हिसाब से ये सारे दस्तावेज पहले से तैयार रखोगे तो बैंक या CSC सेंटर में एक ही बार में काम हो जाएगा।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

PM विश्वकर्मा योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें।

1: PM विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर🔗 PM Vishwakarma Online Apply – Click Here जाएं।

2: “Apply Now” या “Registration” विकल्प पर क्लिक करें।

3: अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

4: OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।

5:अपनी सभी जानकारी भरें व्यक्तिगत जानकारीव्यवसाय की जानकारीबैंक की जानकारी

6: फॉर्म सबमिट करें और Application ID सुरक्षित रखें।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

CSC के माध्यम से PM विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • नजदीकी CSC सेंटर जाएं
  • आधार और मोबाइल नंबर दें
  • बायोमेट्रिक सत्यापन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन जमा करें

PM विश्वकर्मा प्रमाणपत्र PDF कैसे डाउनलोड करें।

टूलकिट वाउचर डाउनलोड करने के लिए:

✔️ सबसे पहले PM विश्वकर्मा के आधिकारिक पोर्टल पर🔗 Link: https://pmvishwakarma.gov.in/Login जाएं

✔️ वहाँ पर लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें

✔️ मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफाई करें

✔️ डैशबोर्ड में “टूलकिट वाउचर” या “ई-वाउचर” का सेक्शन ढूंढ़ें

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ वहाँ आपका वाउचर दिख जाएगा, उसे खोलकर डाउनलोड कर लें

मेरे हिसाब से इससे आसान कुछ और नहीं है। बस मोबाइल नंबर और OTP की मदद से आप घर बैठे अपना वाउचर निकाल सकते हैं। उसी तरह प्रमाणपत्र भी इसी सेक्शन में मिल जाता है।

PM विश्वकर्मा योजना के अन्य लाभ

लाभविवरण
3 लाख तक का लोनपहला लोन ₹1 लाख, दूसरा ₹2 लाख – बिना गारंटी
ब्याज सब्सिडीसिर्फ 5% ब्याज देना होगा
स्टाइपेंडट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रति दिन
डिजिटल प्रोत्साहन₹1 प्रति डिजिटल पेमेंट, अधिकतम ₹100 प्रति माह
एडवांस ट्रेनिंगआधुनिक कौशल सिखाया जाता है।
मार्केटिंग सपोर्ट ब्रांडिंग, मार्केटिंग और प्रोडक्ट प्रमोशन में मदद

PM विश्वकर्मा योजना में आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • Application Status पर क्लिक करें
  • Application ID डालें
  • Status देखें ।

महत्वपूर्ण नियम (Latest Update 2026)

यहाँ कुछ जरूरी बातें हैं जो हर कारीगर को पता होनी चाहिए। मैंने देखा है कि कई लोग छोटी-छोटी बातें न जानने की वजह से परेशान हो जाते हैं।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ टूलकिट वाउचर e-voucher के रूप में मिलता है, नकद नहीं

✔️ स्किल असेसमेंट पास करना जरूरी है

✔️ 5-7 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य है

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

✔️ वाउचर सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से ही इस्तेमाल कर सकते हैं

✔️ एक परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति ही पात्र है

मेरे हिसाब से इन नियमों को ध्यान में रखकर चलेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

निष्कर्ष

मैंने इस योजना के बारे में जितना पढ़ा और समझा, मुझे लगता है कि PM विश्वकर्मा योजना 2026 उन तमाम कारीगरों के लिए वरदान से कम नहीं है जो सालों से अपने हुनर के दम पर गुजर-बसर कर रहे हैं। ₹15,000 का टूलकिट वाउचर हो, ₹3 लाख तक का बिना गारंटी लोन हो, या फिर ट्रेनिंग के दौरान ₹500 रोज़ का स्टाइपेंड हर चीज़ सीधे कारीगर की जेब और जरूरत से जुड़ी है।

मेरे हिसाब से इस योजना की सबसे बड़ी ताकत यही है कि यह सिर्फ पैसे देकर नहीं छोड़ देती, बल्कि प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र और पहचान पत्र देकर कारीगर को हर तरह से मजबूत बनाती है। ऊपर से डिजिटल पेमेंट पर इंसेंटिव और मार्केटिंग सपोर्ट जैसी सुविधाएँ उन्हें आधुनिक बाजार से भी जोड़ती हैं।

तो अगर आप खुद कारीगर हैं या आपके परिवार में कोई इस सूची में शामिल 18 ट्रेडों में से कोई काम करता है, तो मेरा मानना है कि इस योजना में आवेदन जरूर करना चाहिए। ये न सिर्फ आपकी आय बढ़ाएगी, बल्कि भारत की पारंपरिक कला और कौशल को भी जिंदा रखने में मदद करेगी।

Special Inquiry Form

Apna details bharein aur humse judiye!

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना से जुड़ी अंतिम जानकारी और नियमों के लिए संबंधित सरकारी वेबसाइट या अधिसूचना अवश्य देखें।

लेखक के बारे में

Leave a Comment

   

Disclaimer – savekaro.in

savekaro.in एक प्राइवेट वेबसाइट है। हम सरकारी नौकरियों की जानकारी अलग-अलग जगहों से इकट्ठा करके आप तक पहुँचाते हैं।

  • यह कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है।
  • आवेदन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें।
  • किसी भी गलती की जिम्मेदारी savekaro.in की नहीं होगी।
  • बाहरी लिंक पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है।
  • साइट इस्तेमाल करने का मतलब है शर्तों से सहमति।