भारत में सोने के चाहने वाले बहुत अधिक पाए जाते हैं। भारत में Gold केवल धातु ही नहीं बल्कि पारंपरिक निवेश करने का भी तरीका है। इसे हम अपने मुख्य रूप से शादी त्यौहार इत्यादि कामों में हम उसे उपयोग करते हैं। तथा यह हमारे भविष्य के भी रूप में बचत करने का एक अच्छा अवसर होता है। हर जगह सोने का विशेष महत्व है।
लेकिन आज के समय में गलत दाम, मिलावटी सोना और फर्जी हॉलमार्क जैसी समस्याओं के कारण गोल्ड खरीदना आसान नहीं रहा। इसलिए गोल्ड बाय करने का तरीका जानना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है, इस ब्लॉग (Blog) में हम विस्तार से जानेंगे कि सोना कैसे खरीदें, किस टाइम पर खरीदे, और किस क्वालिटी में खरीदें, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे।
💰सोना क्यों खरीदें ? पूरी प्रक्रिया।
- निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प।
- महंगाई के खिलाफ सुरक्षा।
- शादी और त्यौहारों के लिए जरूरी।
तथा हम देखते हैं, कि अगर हम सही समय से गोल्ड खरीद करते हैं, तो वह हमारे आने वाले भविष्य में भी हमेशा उसके दाम उचित बढ़ते जाते हैं। बहुत लोग अत्यधिक गोल्ड बाय करते हैं, जो कि वह साल या 2 साल या 3 साल में गोल्ड का जितना प्राइस होता है, उसका 40% बढ़ जाता है, प्राइस ।

🧐गोल्ड का सही दाम किस प्रकार पहचानते हैं।
रोज गोल्ड का रेट चेक कर सकते हैं। सोना खरीदने से पहले MCX Gold Rate IBJA (Indian Bullion and Jewellers Association) आप न्यूज़ एवं वेबसाइट से भी जाकर चेक कर सकते हैं। तथा अलग-अलग शहरों के अलग-अलग दाम हो सकते हैं, ज्वेलर्स के और उनके मेकिंग चार्ज भी लगा सकते हैं।
अधिकतर 5% से 25% तक चार्ज लगता है। फिक्स होता है। या ग्राम पर भी लग सकता है। एक ही शहर में भी ज्वेलरी के दाम अलग हो सकते हैं। तथा भारत में गोल्ड पर जीएसटी लगता है। 3%
🤔सही क्वालिटी का सोना कैसे पहचान के तरीके जाने?
हॉलमार्क सरकार द्वारा प्रमाणित होता है। एक हॉलमार्क होता है। जिसे BIS लोगों कहते हैं।
1 कैरेट/ फिनेस नंबर (916, 999) बिना हॉलमार्क सोना कभी न खरीदें।
2. सोने की शुद्धता की पहचान
| कैरेट (Gold Karat) | फिनेस नंबर (Hallmark Code) | शुद्धता (Purity Percentage) | सबसे अच्छा उपयोग |
| 24K | 999 | 99.9% (सबसे शुद्ध) | निवेश, सिक्के और बिस्किट के लिए |
| 22K | 916 | 91.6% | साधारण ज्वेलरी बनाने के लिए |
| 18K | 750 | 75% | डायमंड और कीमती पत्थरों वाली ज्वेलरी के लिए |
| 14K | 585 | 58.5% | सस्ती और मजबूत डेली वियर ज्वेलरी के लिए |
जरूरी जानकारी:
सोने की असलियत जांचने के लिए BIS Care App का इस्तेमाल करें और गहने पर लिखे 6 अंकों के HUID कोड को जरूर वेरीफाई करें। मुख्य रूप से वजन और उसके कलर से भी गोल्ड की जांच होती है।
🤖गोल्ड खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें।
गोल्ड खरीदते समय गोल्ड की एक रसीद बनवाए जिसमें होना चाहिए वजन, कैरेट, मेकिंग, चार्ज जीएसटी, ज्वेलरी का नाम एवं जो दे रहा है। उसका सिग्नेचर होना चाहिए। गोल्ड खरीदते करते टाइम आप गोल्ड वाले से जरूर पूछे कि भविष्य में इसकी इसको बेचने पर कितना कटेगा और कितना मेकिंग चार्ज रिफंड होगा या नहीं तथा उसे रिटर्न का पॉलिसी भी पूछे। इसके साथ ही मेकिंग चार्ज को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग ज्वेलर्स अलग दरें लेते हैं।
गोल्ड पर लगने वाला 3% GST भी बिल में साफ-साफ लिखा होना चाहिए। खरीदारी के समय वजन को अपने सामने तौलवाएं और पक्का बिल जरूर लें, जिसमें वजन, शुद्धता, कीमत, ज्वेलर का नाम और हस्ताक्षर शामिल हों। भविष्य में सोना बेचते समय लाभ पाने के लिए रिटर्न और बाय-बैक पॉलिसी के बारे में पहले ही जानकारी ले लें। सही जानकारी के साथ लिया गया सोना हमेशा सुरक्षित निवेश साबित होता है।
🍘ऑनलाइन गोल्ड खरीदते समय जाने फायदे और नुकसान?
फायदे:
आप ऑनलाइन अपने हिसाब से कीमत देखकर भी खरीद सकते हैं। तथा कीमत में की पारदर्शिता होती है। होम डिलीवरी भी उपलब्ध होता है। और जब गोल्ड बाय करते हैं। उसका डिजिटल रिकॉर्ड भी रहता है।
नुकसान:
नुकसान में रहता है। कि जैसे नकली वेबसाइट से आप से गोल्ड बाय करते हैं। तो रिटर्न प्रोसेस का काफी लंबा रहता है।तथा हमें केवल ट्रस्ट प्लेटफार्म द्वारा ही खरीदना चाहिए ।
😱 सोना खरीदते समय होने वाली कुछ गलतियां किस प्रकार होती हैं।
❌ बिना रेट चेक किए खरीदना
❌ हॉलमार्क न देखना
❌ मेकिंग चार्ज समझे बिना पेमेंट
❌ भावनाओं में आकर खरीदारी
❌ निवेश और गहनों को एक समझना
♥️शादी के लिए गोल्ड खरीदने के तरीके
भारत में इसका उपयोग शादी-ब्याह में भी किया जा सकता है। तो हमें गोल्ड बाय ऑफ-सीजन (Off-season) में ही करना चाहिए। तथा गोल्ड की स्कीम (Scheme) होती है। उसका भी लाभ उठाना चाहिए तथा गोल्ड खरीदते समय भी आप उसे डिस्काउंट ले सकते हैं। तथा आप हल्के डिजाइन के और बेस्ट क्वालिटी के गहने चुने..
🤠गोल्ड बेचते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें।
गोल्ड बेचते टाइम आप ध्यान दें कि हॉलमार्क सोने की कीमत ज्यादा मिलती है। उसी ज्वेलर को बेचे जहां से आप ज्वेलरी खरीदने हैं। तथा उस ज्वेलर्स से रसीद जरूर ले।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. सबसे शुद्ध सोना कौन सा होता है?
जवाब: सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट (24K) होता है, इसलिए इसका उपयोग सिक्के और बिस्किट के लिए किया जाता है।
Q 2 क्या 24 कैरेट सोने के गहने बन सकते हैं?
जवाब: नहीं, 24 कैरेट सोना बहुत लचीला होता है, जिससे गहनों का आकार बिगड़ सकता है।
Q3. हॉलमार्क और HUID में क्या अंतर है?
जवाब: हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी है। HUID (Hallmark Unique Identification) एक 6 अंकों का यूनिक कोड होता है, जो हर गहने पर अलग होता है। इसे आप BIS Care App पर डालकर गहने की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
Q4. पुराना सोना बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब: सोना हमेशा उसी ज्वेलर को बेचने की कोशिश करें जिससे आपने खरीदा था। साथ ही, सोने का पक्का बिल और हॉलमार्क सर्टिफिकेट साथ ले जाएं ताकि आपको सही कीमत मिल सके।
Q5 आज का लाइव गोल्ड रेट चेक करें।
जवाब लिंक: https://ibjarates.com/ यहां पर जाकर चेक आउट कर सकते हैं।
🌅निष्कर्ष (Conclusion)
भारत में सोना खरीदने टाइम एक बड़ा वित्तीय निर्णय लेना होता है। अगर आपको अधूरी जानकारी है। तो आप गोल्ड बाय करते टाइम आपसे कुछ गलतियां हो जा सकती हैं। तथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इस गोल्ड बाय गाइड में बताए गए सभी नियमों एवं स्टेप का फॉलो करेंगे तो आपको गोल्ड खरीदने टाइम या बेचते टाइम या ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों में आपको फायदा होगा।
हमें गोल्ड में अक्सर दिक्कत तब होती है। जब हमारी शादियों का सीजन चलता है। शादियों के सीजन में सोना खरीदते समय हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए ताकि हम सही कीमत पर सही क्वालिटी का सोना पा सकें।तथा आप आर्टिकल को बारीकी से समझ लें समझने के बाद आपको कोई भी दिक्कत नहीं होगी, तथा आप गोल्ड अपने नजदीकी ज्वेलरी से ही खरीदें और उस ज्वैलर से खरीदें जिससे आप पूर्ण रूप से जानते हो।
याद रखें:
सही जानकारी + सही समय = सुरक्षित गोल्ड निवेश





